Bhagalpur News: अररिया: सहयोग शिविर में जन शिकायतों का होगा सरल, सुलभ एवं प्रभावी निवारण

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: डीएम विनोद दूहन के नेतृत्व में अररिया जिले में जनता की शिकायतों के समाधान के लिए पंचायतवार सहयोग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को होने वाले इन शिविरों में शिकायतों का पंजीकरण और निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाएगा।

Bhagalpur News: अररिया: सहयोग शिविर  में जन शिकायतों का होगा सरल, सुलभ एवं प्रभावी निवारण

Bhagalpur News: अररिया से फुलेन्द्र मल्लिक की रिपोर्ट डीएम विनोद दूहन के नेतृत्व में जन शिकायतों के सरल, सुलभ एवं प्रभावी निवारण के उद्देश्य से जिले के सभी पंचायतों में नियमित रूप से पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को चिह्नित 12 पंचायतों के साथ-साथ सभी नगर परिषद/पंचायत के चिह्नित 11 वार्डों में सहयोग शिविर आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन के हवाले से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शंभु कुमार रजक ने बताया कि सहयोग शिविर के सफल आयोजन के लिए पंचायतवार एवं सभी नगर परिषद/पंचायत के चिह्नित 11 वार्डों में स्थल का चयन कर वरीय पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पूर्व में ही गई है।

विदित हो कि सहयोग शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित किया जाता है। डीएम द्वारा शिविरों के सफल आयोजन के लिए प्रमुख व्यवस्थाएं एवं आवश्यक दिशा निर्देश पूर्व में ही जारी किए गए हैं। शिविर के आयोजन से 30 दिन पूर्व आवेदन प्राप्त किये जाते हैं तथा सहयोग शिविर के तिथि के पूर्व उक्त पंचायत से संबंधित मामलों का निष्पादन भी किया जा रहा है। इसके साथ शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों/शिकायतों का पंजीकरण अनिवार्य रूप से किया जाता है तथा उनका निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर कर दिया जाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।