ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरजरूरतमंदों के बीच राशन किट और मास्क का वितरण

जरूरतमंदों के बीच राशन किट और मास्क का वितरण

लॉकडाउन के दौरान आर्थिक दृष्टि से कमजोर नाथनगर और चंपानगर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के 200 असहाय और जरूरतमंदों के बीच अंग मदद फाउंडेशन की ओर से खाद्य सामग्री...

जरूरतमंदों के बीच राशन किट और मास्क का वितरण
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरFri, 04 Dec 2020 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन के दौरान आर्थिक दृष्टि से कमजोर नाथनगर और चंपानगर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के 200 असहाय और जरूरतमंदों के बीच अंग मदद फाउंडेशन की ओर से खाद्य सामग्री बांटी गयी। उक्त कार्य में अंग मदद फाउंडेशन भागलपुर और पीस एंड इकुआलिटी सेल गुजरात ने संयुक्त रूप से भूमिका निभाई। सचिव वंदना झा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान फाउंडेशन द्वारा चलाए गए जागरण अभियानों और जरूरतमंदों की निरंतर मदद के कार्य को देखते हुए गुजरात की संस्था पीईसी मदद के लिए आगे आई है। इस संस्था ने फाउंडेशन को 200 परिवारों के लिए सूखा राशन किट उपलब्ध कराया है। हरेक किट में तेल, चावल, दाल, आटा, नमक, साबुन आदि सामग्री थी। साथ में 200 मास्क भी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें