अररिया: रुपये की लेनदेन में मारपीट व छिनतई, मामला दर्ज

अररिया: रुपये की लेनदेन में मारपीट व छिनतई, मामला दर्ज

संक्षेप:

पलासी थाना क्षेत्र के हाटगांव में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद में अभद्र व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता मलिका तरन्नुम ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में आरोपियों...

Sep 15, 2025 05:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

पलासी ए.सं। पलासी थाना क्षेत्र के हाटगांव में रुपये लेनदेन के विवाद में अभद्र व्यवहार, मारपीट कर जख्मी करने का मामला सामने आया है। इस बावत पीड़िता अररिया जीरोमाइल भागलपुरी टोला निवासी मलिका तरन्नुम ने पलासी थाना में आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें हाटगांव के मु शाहिद अनवर, बीबी नईमा खातुन व हड़वा जोकीहाट के मु ईसा, बीबी वसीमा, खुश्बू, मु ईरशाद को आरोपित किया है। दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया कि बीते 09 सितम्बर को अपने मायके भाई के यहां पलासी थाना क्षेत्र के हाटगांव आयी थी। बीते 10 सितम्बर को रुपये लेन देन के विवाद को लेकर उक्त लोग अपशब्द का प्रयोग करने लगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मना करने मारपीट करने लगे। हल्ला करने पर अगल बगल के लोगों ने बचाया। पुन: 13 सितंबर को अपशब्द का प्रयोग करते हुए चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया। जबकि मु ईसा ने मेरे पति से 50 हजार रुपये लिया था। वही रुपये मांगने की बात पर उक्त लोगों ने घटना को अंजाम दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।