Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsDisappointment in Barari Delays in Prime Minister Housing Scheme Leave Beneficiaries Hopeless
कटिहार:बरारी प्रखंड में सर्वे जियोटेक के बाद भी नही मिल रहा है पीएम आवास योजना का लाभ

कटिहार:बरारी प्रखंड में सर्वे जियोटेक के बाद भी नही मिल रहा है पीएम आवास योजना का लाभ

संक्षेप:

बरारी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, जिससे ग्रामीणों में मायूसी और नाराजगी बढ़ रही है। वर्षों से पक्का घर मिलने की उम्मीद रखने वाले लाभुकों का विश्वास टूटने लगा है। प्रशासन ने जल्द ही लाभुकों की सूची जारी करने का आश्वासन दिया है।

Nov 28, 2025 05:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

बरारी। बरारी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अब तक नहीं मिलने से संभावित लाभुकों में गहरी मायूसी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से पक्का घर मिलने की उम्मीद पर वे निर्भर रहे है।लेकिन योजनाओं के क्रियान्वयन में हो रही देरी से उनका विश्वास टूटने लगा है।जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में पंचायत रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव द्वारा लाभुकों की पहचान के लिए डोर-टू-डोर सर्वे कराया जा चुका है।सर्वे पूरा होने के बाद भी अभी तक किसी भी लाभुक को आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।इससे

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ग्रामीणों में नाराजगी का माहौल है।ग्रामीणों का कहना है कि सर्वे के दौरान सभी कागजी प्रक्रियाएँ पूरी की गईं और अधिकारियों ने आश्वासन भी दिया था।कि जल्द ही आवास स्वीकृत किया जाएगा।लेकिन कई महीनों के इंतजार के बाद भी आवास की सूची जारी नहीं हुई है।इससे गरीब परिवारों के सामने रहने की समस्या और गंभीर हो गई है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है।कि आवास योजना के तहत लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को पक्का घर मिले और योजना का लाभ सही लोगों तक पहुंच सके।ग्रामीण उमेश महतो नीरज कुमार महतो मनोज मारकन्डे राजेन्द्र दास जितेन्द्र सिंह अदि दर्जनों लोगों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से आवंटन उपलब्ध कराने मांग किया है।ताकि आवास योजना के तहत पक्के मकान का निर्माण कराया जा सके।बरारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार धीरज ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सूची जारी कर पात्र लाभुकों को आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा।