बांका: प्रभारी मंत्री का कटोरिया चौक पर होगा स्वागत
बांका से संतोष की रिपोर्ट राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह बांका जिले के

बांका से संतोष की रिपोर्ट राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह बांका जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल के सोमवार को देवघर से बांका आगमन के दौरान कटोरिया चौक पर एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जानकारी के अनुसार मंत्री देवघर से सड़क मार्ग द्वारा बांका आएंगे। इस दौरान कटोरिया चौक पर भाजपा एवं एनडीए समर्थक उनका स्वागत करेंगे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि मंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे। प्रभारी मंत्री जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ विकास योजनाओं की समीक्षा भी कर सकते हैं।
स्वागत कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। स्थानीय नेताओं ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


