कटिहार : जर्जर हो रहे मुख्यमंत्री सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

कटिहार से शशिरमण की रिपोर्ट आजमनगर एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोरखनाथ धाम

कटिहार : जर्जर हो रहे मुख्यमंत्री सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग

कटिहार से शशिरमण की रिपोर्ट आजमनगर एक संवाददाताप्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोरखनाथ धाम को जोड़ने वाला मुख्यमंत्री सड़क जर्जर होने लगे हैं। उक्त सड़क भवानीपुर गांव से मानगोई होते हुए नारायणपुर तक जाती है जो गोरखनाथ धाम को जाने वाली मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। उक्त सड़क 24 मार्च 2022 को बनकर तैयार हो गया था। तब से लेकर अब तक 5 वर्षीय मेंटेनेंस प्रावधान का कार्य के संवेदन द्वारा अनुपालन नहीं किया गया है। उक्त मुख्यमंत्री सड़क के संवेदक को 5 वर्ष तक सड़क की मरम्मत कराने हेतु प्राक्कलन में प्रावधान निहित कर दिया गया है।

जिसका पालन संवेदक के द्वारा नहीं किये जा रहे हैं। ऐसा ग्रामीणों का कहना है। कार्य के कनीय अभियंता मनीष कुमार ने कहा कि 5 वर्ष तक सड़क की मरम्मत संवेदक को हर हालत में करना है।अन्यथा की स्थिति में मरम्मत के लिए दी गई राशि की कटौती कर ली जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।