पीर दमड़िया खानकाह में मिलीं बड़ी संख्या में संरक्षित पांडुलिपियां

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

यहां मुगलकालीन 1000 से अधिक ऐतिहासिक पांडुलिपियां सुरक्षित मिलीं ज्ञान भारतम मिशन को लेकर

पीर दमड़िया खानकाह में मिलीं बड़ी संख्या में संरक्षित पांडुलिपियां

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रदीप कुमार सिंह ने सोमवार को ज्ञान भारतम मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से शहर के विभिन्न ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीर दमड़िया खानकाह सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया और वहां संरक्षित प्राचीन धरोहरों की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के क्रम में पीर दमड़िया खानकाह में बड़ी संख्या में संरक्षित पांडुलिपियों का अवलोकन किया गया। यहां फरमानों और मुगलकालीन दस्तावेजों के रूप में एक हजार से अधिक ऐतिहासिक पांडुलिपियां सुरक्षित पाई गईं। डीडीसी ने इन अमूल्य धरोहरों के संरक्षण और डिजिटलीकरण की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।

ज्ञान भारतम मिशन के तहत इन प्राचीन पांडुलिपियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने की योजना है, जिससे इन्हें संरक्षित किया जा सके और शोधार्थियों और आम जनता के लिए सुलभ बनाया जा सके। इस पहल से देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी महत्वपूर्ण स्थलों की पहचान कर वहां उपलब्ध पांडुलिपियों का दस्तावेजीकरण शीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा कि यह मिशन न केवल विरासत संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि भागलपुर की ऐतिहासिक पहचान को भी सुदृढ़ करेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।