मुंगेर : कथा के बीच सुरमयी भजन और मनोरम झांकी आकर्षण का केंद्र

Apr 06, 2026 05:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

हवेली खड़गपुर में सिंहपुर नाथ बाबा स्थान पर श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हो रहा है। चौथे दिन स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ने कहा कि मृत्यु की तैयारी करने वाले की मौत अच्छी होती है। भक्ति और परोपकार के महत्व पर जोर दिया गया। सुरमयी भजन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मुंगेर : कथा के बीच सुरमयी भजन और मनोरम झांकी आकर्षण का केंद्र

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। नगर की सिंहपुर नाथ बाबा स्थान में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में धर्मानुरागियों की आस्था भक्ति भाव के साथ उमड़ रही है। कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी के साथ भागवत के प्रेरक प्रसंग में उत्तरकाशी के त्यागी स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ने कहा जो मरने की तैयारी नहीं करता और डरता है उसकी मौत अच्छी नहीं होती। सात दिन में एक जन्म का दूसरा मृत्यु के है। दो ही तो अपना दिन है। बाकी दिन अपना नहीं। जो मरने की तैयारी करते है उनकी मौत अच्छी होती है। मौत के भय से बचना चाहते हो तो भगवान का भजन करो।

उन्होंने कहा कि पहले लोगों की सोच ऐसी थी कि उसमें लोगों का हित समाहित था। परोपकार ही पुण्य है। दूसरों को सताना ही पाप है। जो दूसरों को सुख देते है वह हमेशा सुखी होता है। उन्होंने कहा कि अपनी रुचि के हिसाब से जीने वाली बेटियां ससुराल में कभी सुखी नहीं हो सकती है। धर्मग्रंथ को लेकर उन्होंने कहा कि आज गीता और रामायण आलमीरा में रखा पड़ा है। धर्म की नीति को किनारे कर दिया है और सुरुचि को भी दूर नहीं रखते। जिंदगी को सुंदर बनानी है तो अपने धर्मशास्त्रों को कभी अपने से अलग नहीं करो। अपने धर्मशास्त्रों और ग्रंथों को पढ़ने के लिए समय निकालें। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को सजग होने की जरूरत है। हिन्दुओं की संख्या सिमटता जा रहा है। इसलिए उन्होंने कहा कि बटोगे तो घटोंगे।कथा में सुरमयी भजन से माहौल हो रहा पुलकित-कथा के बीच सुरमयी भजन "जिसकी लागी रे लगन भगवान में। उसका दीया भी जलेगा तूफान में" और "भज गोविंद, गोविंद गोपाला। भज मुरली मनोहर नंदलाला" के अलावा "अनमोल तेरा जीवन यू ही गंवा रहा है। किस ओर तेरी मंजिल, किस ओर जा रहा है। सपनों के नींद में ही ये रात ना ढल जाए। पल भर का क्या भरोसा ये रात निकल ना जाए" भजन से लोग भक्ति में सराबोर हो रहे है।मौके पर थे मौजूदइस मौके पर नंदकिशोर चौधरी, अरुण कुमार साह, शिवशंकर चौधरी, जयमंगल साह, राकेश चंद्र सिन्हा, अमित कुमार, संजीव कुमार, डा. अशोक केशरी, सनोज कुमार, राजीव नागर, गणेश चौरसिया, माधव ठाकुर आदि समेत अनेक धर्मानुरागी मौजूद थे

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।