मुंगेर : बागेश्वरी बसंती दुर्गा मंदिर में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा से माहौल भक्तिमय
खड़गपुर के बागेश्वरी गांव में बसंती दुर्गा पूजा समिति द्वारा आठ दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। हरिद्वार के कथावाचक रजनीश आनंद जी महाराज भक्ति और प्रेम का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं को कथा सुनाते हैं। कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी भीड़ और संगीत का समावेश भक्तिमय माहौल बना रहा है।

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के अग्रहण पंचायत के बागेश्वरी गांव स्थित बसंती दुर्गा मंदिर में बसंती दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित आठ दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और पूरा परिसर भक्ति रसधारा में पुलकित नजर आ रहा है। हरिद्वार आश्रम के प्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य रजनीश आनंद जी महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है। कथा के क्रम में उन्होंने शिव विवाह प्रसंग का विस्तार से वर्णन करते हुए भक्ति, प्रेम और समर्पण का संदेश दिया। जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
संगीतमय प्रस्तुति ने कथा को और भी आकर्षक बना दिया। कथा में सहयोगी रविंद्र जी के साथ ऑर्गन पर रंजीत कुमार, ढोलक पर अयोध्या कुमार तथा पैड पर योगेंद्र कुशल ने अपनी संगत से माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष चंद्रदेव मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण मंडल, सचिव अनिल मंडल, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर मंडल, मगनदेव मंडल, अरविंद कुमार, दिनेश कुमार, उपेंद्र यादव, प्रेमजीत और अमरजीत आदि ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीण युवा भी बढ़चढ़ कर अपनी हिस्सेदारी निभा रहे है। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार झा कर रहे थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


