ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरदेवोत्थान एकादशी 19 को, शुभ कार्य हो जाएंगे शुरू

देवोत्थान एकादशी 19 को, शुभ कार्य हो जाएंगे शुरू

देवोत्थान एकादशी 19 नवंबर को है। इसके साथ ही शुभ कार्य शुरू हो जायेंगे हालांकि शादी के लिए लोगों को 16 जनवरी तक रुकना...

देवोत्थान एकादशी 19 को, शुभ कार्य हो जाएंगे शुरू
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरThu, 15 Nov 2018 08:34 PM
ऐप पर पढ़ें

देवोत्थान एकादशी 19 नवंबर को है। इसके साथ ही शुभ कार्य शुरू हो जायेंगे हालांकि शादी के लिए लोगों को 16 जनवरी तक रुकना पड़ेगा।

मुंडन कार्य 21 नवंबर से शुरू हो जायेगा। संकट मोचन दरबार के पंडित चन्द्रशेखर झा ने बताया कि लोग शादी की बात, लड़का-लड़की का छेका, जमीन की खरीदारी, जमीन व फ्लैट का निबंधन आदि शुभ काम कर सकते हैं लेकिन शादी के लिए उन्हें 16 जनवरी तक इंतजार करना होगा।

उन्होंने बताया कि मिथिला पंचांग के अनुसार शादी का शुभ मुहूर्त 17 जनवरी से है। फरवरी, मार्च अप्रैल, मई, जून, जुलाई में भी लगन का समय है। हालांकि काशी पंचांग के अनुसार दिसम्बर से ही लगन शुरू हो जायेगा।

बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थान पूजा होती है। इस दिन भगवान विष्णु को शयन से उठाया जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें