Bhagalpur News: गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: सिंह नक्षत्र के पर्व पर अकबरनगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया और पूजा-अर्चना की। महिलाओं की घाटों पर अधिक भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने सूर्य देवता की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी आयु की कामना की।

Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। सिंह नक्षत्र के अवसर पर अकबरनगर तथा आसपास के क्षेत्रों में रविवार को आस्था का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचे और पवित्र गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना की। खासकर महिलाओं की घाटों पर काफी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद विधि-विधान से भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी आयु की कामना की।
ये भी पढ़ें:सिंह नक्षत्र को लेकर गंगा किनारे उमड़ी भीड़


