बांका : गौरीपुर पहाड़ शिवगंगा में सीढ़ीनुमा घाट नहीं, श्रद्धालु परेशान

Feb 13, 2026 05:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बांका के गौरीपुर पहाड़ स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर के शिवगंगा में चारों ओर सीढ़ीनुमा घाट नहीं होने से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। महाशिवरात्रि और सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं, लेकिन फिसलन भरे किनारों से उतरना जोखिम भरा है। ग्रामीणों ने सीढ़ीनुमा घाट का निर्माण करने की मांग की है।

बांका : गौरीपुर पहाड़ शिवगंगा में सीढ़ीनुमा घाट नहीं, श्रद्धालु परेशान

बांका । प्रखंड की नौकरी पंचायत अंतर्गत गौरीपुर पहाड़ स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर के शिवगंगा में चहुंओर सीढ़ीनुमा घाट नहीं रहने से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर महाशिवरात्रि और सावन माह में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। लेकिन घाट के अभाव में फिसलन भरे किनारों से उतरना जोखिम भरा साबित होता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार श्रद्धालु गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। इसके बावजूद जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि शिवगंगा के चारों ओर पक्का सीढ़ीनुमा घाट का निर्माण कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।