Bhagalpur News: भीखनपुर से शीतला स्थान के बीच कांवरियों को करना पड़ा परेशानी का सामना

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: भागलपुर में कांवरियों ने गंगा घाटों से जल लेकर यात्रा शुरू की लेकिन भीखनपुर और शीतला चौक के बीच निर्माण कार्य के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर निगम ने व्यवस्था करने की कोशिश की, लेकिन सड़क पर ट्रैफिक की समस्या ने भी रूट बदलने को मजबूर किया।

Bhagalpur News: भीखनपुर से शीतला स्थान के बीच कांवरियों को करना पड़ा परेशानी का सामना

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर शहर के विभिन्न गंगा घाटों से रविवार को जल भरकर भीखनपुर, भोलानाथ पुल, इशाकचक, शीतला स्थान रोड, मिरजान, बबरगंज आदि रूट से अलीगंज में निकल कर मुख्य रोड होते हुए कांवरिया गोनू धाम और बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। पर भीखनपुर से शीतला स्थान चौक के बीच आरओबी निर्माण की वजह से फैली अव्यवस्था की वजह से कांवरियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं भीखनपुर त्रिमूर्ति चौक से लेकर एक नंबर गुमटी के बीच पाया निर्माण को लेकर लगाई गई सेंट्रिंग पाइप के बीच से निकलने में कांवरियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।नगर

निगम के रोशनी शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि लोहिया पुल के रास्ते रूट लंबा और सड़क पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा होने की वजह से रविवार को कांवरियों ने खुद ब खुद ही भोलानाथ पुल का रूट ले लिया था। इसके बावजूद उन इलाकों में नगर निगम की ओर से हर संभव व्यवस्था कराई गई थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: भीखनपुर से शीतला स्थान के बीच कांवरियों को करना पड़ा परेशानी का सामना