Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsDevotees Enthusiastically Gather for Shravan Mela s Conclusion in Baba Dham
बांका : बाबाधाम जाने का कांवरियों का उत्साह बरकरार, श्रावणी मेले के समापन में मात्र तीन दिन शेष

बांका : बाबाधाम जाने का कांवरियों का उत्साह बरकरार, श्रावणी मेले के समापन में मात्र तीन दिन शेष

संक्षेप:

बांका में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले का समापन नजदीक है, लेकिन कांवरियों का उत्साह कम नहीं हुआ है। श्रद्धालु गंगाजल लेकर देवघर पहुंच रहे हैं। कांवरिया राजू गुप्ता ने पिछले दस वर्षों से जल चढ़ाने का...

Aug 06, 2025 05:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

बांका। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के समापन में अब महज तीन दिन ही शेष रह गए हैं, लेकिन बाबाधाम जाने वाले कांवरियों का उत्साह कम होता नहीं दिख रहा है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु अभी भी गंगाजल लेकर पावन जलाभिषेक के लिए लगातार देवघर पहुंच रहे हैं। सिलीगुड़ी से आए कांवरिया शिवभक्त राजू गुप्ता ने बताया कि वे पिछले दस वर्षों से कांवर यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ पर जल चढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, "इस बार कांवर पथ पर बिछाई गई महीन गंगा बालू से यात्रा सुखद अनुभव रही।" जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार सफाई, पानी और सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

श्रद्धालुओं की भीड़ के बावजूद कांवरियों का जोश और आस्था देखते ही बन रही है। बाबाधाम नगरी पूरे माह हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज रही है।