बांका: गढ़ी कुरमा में श्रीमद् भागवत कथा से भक्तिमय माहौल
बांका के गढ़ी कुरमा गांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। वृंदावन से आई कथावाचिका श्यामा किशोरी ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति का महत्व बताया। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या यहां पहुंची है, और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया है। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्था की है।

बांका से संतोष कुमार की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी कुरमा गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में वृंदावन से पधारी कथावाचिका श्यामा किशोरी के मुखारविंद से कथा श्रवण कर श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथावाचिका ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्ति और धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को सदाचार एवं मानव सेवा का संदेश दिया। कथा आयोजन से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। शाम होते ही भजन-कीर्तन से वातावरण गूंज उठता है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


