माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
सिमरी बख्तियारपुर से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु गरीब रथ एक्सप्रेस से रवाना हुए। हालांकि, ट्रेन अपने समय से पांच घंटे विलंब से पहुँची। श्रद्धालुओं ने यात्रा की शुभकामनाएँ दी और पहले अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में अरदास करने तथा फिर जम्मू में माता के दर्शन करने की योजना बनाई।

सिमरी बख्तियारपुर से कुमार राजेश गुप्ता की रिपोर्ट नगर परिषद क्षेत्र से सोमवार की शाम माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए करीब दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु गरीब रथ एक्सप्रेस से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुए। हालांकि सहरसा से अमृतसर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब पांच घंटे विलंब से सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंची। ट्रेन पकड़ने आए यात्री अमित कुमार, संजय कुमार, सुधीर कुमार, हीराकांत भगत, अंशु, राधा देवी, हरिमोहन भगत, रवि भगत सहित अन्य श्रद्धालुओं को उनके परिजनों व अन्य ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
श्रद्धालुओं ने बताया पहले अमृतसर पहुंचकर स्वर्ण मंदिर में अरदास लगाएंगे। इसके बाद जम्मू पहुंचकर माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे। उसके उपरांत श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचकर गंगा स्नान तथा विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


