Bhagalpur News: शौचालय और चेजिंग रूम की कमी होने से परेशानी बढ़ी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: श्रावणी मेला समाप्त होने के बाद भी श्रद्धालु भाद्र मास में सुल्तानगंज पहुंच रहे हैं। गंगा घाट पर भक्तों की भीड़ देखी जा रही है, जो देवघर के लिए गंगाजल भरने आए हैं। कांवरियों को शौचालय और चेंजिंग रूम की कमी से मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

Bhagalpur News: शौचालय और चेजिंग रूम की कमी होने से परेशानी बढ़ी

Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेला समाप्त होने के बाद भी भाद्र मास में कांवरियों का सुल्तानगंज पहुंचना जारी है। मंगलवार को गंगाजल भरकर देवघर जाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा घाट पर उमड़ी रही। इन दिनों बिहार, झारखंड के साथ उत्तर प्रदेश, बंगाल और नेपाल से कांवरियों के जत्थे लगातार यहां पहुंच रहे हैं। वे उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान-ध्यान कर जल संकल्प लेकर बाबाधाम की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। कांवरियों को सबसे अधिक परेशानी शौचालय और चेंजिंग रूम की कमी से हो रही है। नमामि गंगे घाट के पास तथा जयनगर के पास स्थायी शौचालय व स्नानघर बंद हो जाने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

प्रत्येक वर्ष नगर परिषद दोनों घाटों पर चलित शौचालय लगाती थी, लेकिन इस बार नहीं लगाए गए हैं। भाद्र मास में पहुंच रहे कांवरिए सावन माह की तरह इस माह भी व्यवस्था बरकरार रखने की मांग कर रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: शौचालय और चेजिंग रूम की कमी होने से परेशानी बढ़ी