Bhagalpur News: किशनगंज: श्रद्धापूर्वक हुई मां मनसा की पूजा

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: सोमवार को किशनगंज के नेपालगढ़ कॉलोनी एवं विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने नाग पंचमी पर नाग देवता और मां मनसा की पूजा की। सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाए जाने वाले इस त्योहार का उद्देश्य जीवन में सुख-शांति और सर्प दोष को दूर करना है।

Bhagalpur News: किशनगंज: श्रद्धापूर्वक हुई मां मनसा की पूजा

Bhagalpur News: किशनगंज से राकेश की रिपोर्ट सोमवार को किशनगंज शहर के नेपालगढ़ कॉलोनी एवं विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने नाग पंचमी पर नाग देवता व मां मनसा की पूजा अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में नाग देवता व मां मनसा की पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। मान्यता के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को नाग पंचमी एवं मां मनसा का त्यौहार मनाया जाता है । ऐसी मान्यता है कि इस दिन नाग देवता एवं मां मनसा की पूजा करने से जीवन में सुख शांति बनी रहती है और सर्प दोष दूर होता है। इसी दौरान शहर के नेपालगढ़ कॉलोनी में शंकर विश्वास व संतोष दास के घर में नाग पंचमी के पर मां मनसा की एवं नाग देवता की पूजा अर्चना बड़े धूमधाम से किया गया।

साथ ही महाप्रसाद में खिचड़ीप्रसाद का वितरण किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: किशनगंज: श्रद्धापूर्वक हुई मां मनसा की पूजा