Bhagalpur News: नागपंचमी को लेकर विषहरी मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: अकबरनगर में नागपंचमी पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने मां विषहरी को दूध और लावा सहित प्रसाद चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। लोग सुबह स्नान कर घरों में दूध और लावा का प्रसाद चढ़ाने के साथ-साथ गंगा घाटों पर भजन-कीर्तन भी किया।

Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। नागपंचमी पर्व को लेकर सोमवार को अकबरनगर, श्रीरामपुर, खेरैहिया, भवनाथपुर, पैन सहित आसपास के विषहरी स्थानों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने मां विषहरी को दूध, लावा सहित विभिन्न प्रसाद चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व को लेकर अहले सुबह लोगों ने स्नान कर घरों में भी दूध और लावा का प्रसाद चढ़ाया। महिलाओं ने स्थानीय गंगा घाटों पर स्नान कर नेम-निष्ठा के साथ देवी-देवताओं का भजन-कीर्तन किया।
ये भी पढ़ें:नाग देवता को दूध-लावा अर्पित कर मांगा आशीष


