बांका: मधुसूदन नगरी में आज से दो दिवसीय होलिकोत्सव होगा आरंभ
मंदार क्षेत्र के ऐतिहासिक मधुसूदन मंदिर में भक्तों के संग भगवान मधुसूदन फगडोल में होली खेलेंगे। इस वर्ष 2 मार्च को होलिका दहन और 3 मार्च को होली का आयोजन होगा। भक्त मंदिर को रंगीन पताखों से सजाकर भगवान की आरती करेंगे और विशेष पकवान का भोग चढ़ाएंगे।

बौंसी। निज संवाददाता मंदार क्षेत्र के ऐतिहासिक मधुसूदन मंदिर में कल भगवान मधुसूदन भक्तों के संग फगडोल में बैठकर होली खेलेंगे। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में है। मंदार क्षेत्र में इस वर्ष 2 मार्च को होलिका दहन एवं 3 मार्च को भगवान मधुसूदन की फागडोल में होली खेली जाएगी। मंदिर से जुड़े आस्थावान श्रद्धालुओं द्वारा भगवान मधुसूदन मंदिर को रंगीन पताखों से सजाया जा रहा है। इस भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर भक्तों में खुशी की लहर है। भगवान को भक्त एक झलक फगडोल में देखने को बेताब हैं। मधुसूदन मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। रंगीन पताके मंदिर को चारों तरफ लगाए जा रहे हैं।
आज शाम में आगरा नदी के किनारे भगवान के शालिग्राम स्वरूप को अपने गोद में लेकर भक्त भजन गाते हुए जाएंगे जहां होलिका दहन किया जाएगा जबकि कल प्रातः 7 बजे भगवान को आसन पर बैठाकर पंचामृत स्नान कराने के बाद उनकी आरती की जाएगी। इसके बाद पारंपरिक वस्त्र पहनाने के बाद होली खेली जाएगी । दोपहर 12 बजे भगवान को विशेष प्रकार के पकवान का भोग लगाया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए आस्थावान श्रद्धालु लगे हुए हैं। मंदिर में भजन की प्रथा सदियों से की जा रही है। प्रतिदिन संध्या में पंजवारा से आए भजन गायकों के द्वारा होली गायन किया जा रहा है। उत्सव को लेकर मंदार क्षेत्र में देश के विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालु पहुंच गए हैं। कल मंगलवार रात्रि 7 बजे भगवान की पूजा अर्चना के बाद मंदिर के पुजारी लक्ष्मण झा उदय झा आदि क्षत्रप के नीचे लेकर भजन गाते हुए मंदिर के बाहर बने फाग डोल में जाएंगे। रात 8:30 बजे फगडोल में भगवान को झूले पर बैठाकर गुलाल की होली खेली जाएगी। भगवान पर भारी मात्रा में रंग और गुलाल भगवान पर चढ़ाया जाता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


