एयरपोर्ट के विकास के लिए एसीआई की टीम पहुंची भागलपुर
भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट भागलपुर के मौजूदा हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय स्तर

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट भागलपुर के मौजूदा हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हवाई पर्यटन और एयर स्पोर्ट्स गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह छह सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने भागलपुर हवाई अड्डे का विस्तृत निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व अरविंद बादोनी ने किया। बादोनी एयरो क्लब ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल पद पर हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और यहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का आकलन करना था, ताकि इसे खेल और पर्यटन के एक बड़े हब के रूप में पहचान दिलाई जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


