फॉलोअप: वार्ड 39 में 60 लाख से हो रहा विकास का काम
चमेलीचक, गनीचक और मौलानाचक में सड़क व नाला निर्माण की योजना हुई थी स्वीकृत सभी

भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 39 में मूलभूत सुविधाओं की कमी की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। किसी मोहल्ले में जर्जर सड़क तो किसी मोहल्ले में ध्वस्त ड्रेनेज सिस्टम की वजह से लोग समस्याओं से जूझ रहे थे। इलाके की समस्या को जानने के लिए हिन्दुस्तान अखबार की ओर से इस वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में बोले भागलपुर अभियान चलाया गया था। जिसमें लोगों के रा जर्जर सड़कों की वजह से आये दिन होने वाली दुर्घटना और बारिश के बाद होने वाले कीचड़ से परेशानी के साथ- साथ ध्वस्त ड्रेनेज सिस्टम की वजह से नाला का पानी घरों में घुस जाता था।
लोगों द्वारा दी गई प्रतिक्रिया को अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित की गई। जिसके बाद निगम प्रशासन सजग हुआ और इलाके के तीन प्रमुख मोहल्लों में विकास योजनाओं का टेंडर निकाला।योजना शाखा के अनुसार जिन योजनाओं का टेंडर निकाला गया था उसमें सफलता पाने वाले संवेदक को वर्कऑर्डर सौंप दिया गया है। अब संवेदक द्वारा उन विकास योजनाओं का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इलाके की तीन प्रमुख योजनाओं के लिए 60 लाख रुपये से अधिक की राशि का प्राक्कलन तैयार किया गया था। जिनमें चमेलीचक के विभिन्न गलियों में 10 लाख 45 हजार 300 रुपये की राशि से आरसीसी नाला का निर्माण, गनीचक के विभिन्न गलियों में 22 लाख 55 हजार 600 रुपये की लागत से आरसीसी नाला का निर्माण और मौलानाचक शहबाजनगर में 27 लाख 19 सौ रुपये की राशि से पीसीसी रोड और आरसीसी नाला का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। योजना शाखा ने बताया कि सभी योजनाओं का निर्माण पूरा करने के लिए संवेदकों को समयावधि प्रदान की गई है। समयावधि के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


