मधेपुरा: जर्जर सड़क से लोगों के लिए आवाजाही करना हुआ मुश्किल

Mar 01, 2026 05:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

कुमारखंड के रानीपट्टी सुखासन पंचायत वार्ड एक की पक्की रोड़ की हालत जर्जर हो गई है। करीब 2,000 लोगों को आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 2018 में सड़क निर्माण किया गया था, लेकिन गुणवत्ता में कमी के कारण सड़क टूट गई। ग्रामीणों ने अधिकारियों से पुनर्निर्माण की मांग की है।

मधेपुरा: जर्जर सड़क से लोगों के लिए आवाजाही करना हुआ मुश्किल

कुमारखंड, निज संवाददाता। प्रखंड के रानीपट्टी सुखासन पंचायत स्थित वार्ड एक में रौता रानीपट्टी रोड़ से होकर कुरनवा ब्राह्मण टोला वार्ड एक जाने वाली पक्की रोड़ की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। करीब ढाई किलोमीटर लंबी इस रोड़ में जगह-जगह कंक्रीट उखड़ने लगे हैं और कई जगह गड्ढे बन गए हैं। जिससे इस वार्ड में रहने वाले करीब दो हजार की आबादी को आवागमन में काफी असुविधा होती है। मालूम हो कि इस वार्ड से रानीपट्टी, रौता, कुमारखंड, मधेपुरा सहित अन्य जगहों पर आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। मुस्लिम, यादव व महादलित बाहुल्य क्षेत्र वाले इस वार्ड में किसान व मजदूर वर्ग के अधिकतर लोग खेती किसानी और मजदूरी कर गुजर बसर करते हैं।

इस इलाके के लोगों को आवागमन की असुविधा को दूर करने के लिए 2018 में करीब साढ़े सात लाख रुपए की लागत से पक्की रोड़ का निर्माण कार्य करवाया गया। संवेदक प्रमोद कुमार के द्वारा इस प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से रोड़ का निर्माण किया गया था। लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं रहने से कुछ दिनों बाद ही रोड़ पर से कंक्रीट उखड़ने लगे और जगह जगह गड्ढे बन गये। छह साल पहले बनी इस रोड़ की हालत काफी जर्जर हो जाने को लेकर ग्रामीण वार्ड सदस्य राजेश कुमार, अखिलेश यादव अकाली, सदानंद यादव, मनोज यादव, रधु यादव, बोकु ऋषिदेव, चंदेश्वरी ऋषिदेव, मो हबीब, मो रसूल, मो काजीम, मो गफूर सहित अन्य लोगों ने बताया कि दयनीय स्थिति में पहुंच चुके इस रोड़ का पुनर्निर्माण की सख्त जरूरत है और जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारी की नजर इस ओर नहीं जा पा रही है। जिसके कारण इस वार्ड में रहने वाले हजारों की आबादी को आवागमन की समस्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल इस दिशा में ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।