
बारा गांव की सड़क जर्जर, फूट ओवरब्रिज के बिना आवागमन चुनौती
संक्षेप: सुपौल के एकमा पंचायत में कई वार्डों की सड़कें बेहद जर्जर हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क के जीर्णोद्धार और रेलवे फूट ओवर ब्रिज के निर्माण की मांग की है। पिछले कुछ वर्षों से सड़क की हालत में सुधार नहीं हुआ है।
सुपौल, एक संवादाता सदर प्रखंड की एकमा पंचायत के कई वार्डों में सड़क की हालत बेहद जर्जर हो गई है। यह ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है। लोगों का कहना है कि अब पुनः पिछले सरकार का आगमन हुआ है, जहां क्षेत्र के लोगों को एक बार फिर से आस लगी है कि सरकार के पिछले कार्यकाल में बचे कार्य को पूरा करने का अवसर मिलेगा। क्योंकि उक्त मार्ग से प्रतिदिन गुजरने वाले लोग अथवा वाहन को जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जगह-जगह बने गड्ढे व टूटे हिस्सों तथा रेलवे ढाला पर फूट ओवर ब्रिज का निर्माण नहीं होना ग्रामीणों के लिए चुनौती बनी हुई है।

ग्रामीणों ने कहा कि बारिश होने पर पानी भर जाने से स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है । उक्त सड़क एकमा रेलवे स्टेशन जाती है, लेकिन जर्जर स्थिति रहने के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे से भी गुजरना पड़ रहा है। सरकार जहां ग्रामीण कस्बों में सड़क, बिजली, शिक्षा और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का दावा करती है, वहीं उक्त मार्ग में सड़क की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। यह सड़क द्वारा दिनभर में सैकड़ों लोग गुजरते हैं। बरसात के दिनों में ग्रामीण और राहगीरों को भारी परेशानी होती है बड़े और लग्जरी वाहनों का आवागमन लगभग ठप हो गया है ,जबकि बाइक और ऑटो चालक भी इस रास्ते से गुजरना खतरे से खाली नहीं मानते । बरसात के दिनों में सड़क मार्ग की हालत और भयावह हो जाती है। कहा कि जिस दिन बारिश होती है सड़क पूरी तरह पानी के चपेट में आ जाती है यात्रियों को समझ ही नहीं आता है कि वे सड़क या तालाब में चल रहे हैं। गड्ढों में बड़े पानी के कारण दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है यही वजह है कि अधिकांश वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग रास्ते से गुजरते हैं । बीमार व रेल यात्रियों को परेशानी सबसे अधिक बढ़ जाती है क्योंकि एकमा स्टेशन जाने के लिए अतिरिक्त दूरी तय कर दूसरी तरफ से जानी होती है, क्योंकि उक्त सड़क पर सफर करना अब दुर्घटना को आमंत्रण देने जैसा हो गया है। यह स्थिति कोई नई नहीं है। विगत कुछ वर्षों से इस सड़क की हालत लगातार बिगड़ती चली जा रही है । गांव के हजारों लोग उक्त सड़क पर निर्भर है ,लेकिन हर साल मानसून में उन्हें जान जोखिम में डालने पड़ती है । जिस समय सड़क का निर्माण किया गया था उस समय लोगों को उम्मीद जगी थी लेकिन कुछ ही वर्षों में स्थिति पहले से भी बदतर हो गई । वार्ड 10, ग्यारह व छह में सड़क की हालत दयनीय सदर प्रखंड स्थित एकमा पंचायत के बारा गांव वार्ड नं 10 व 6 में सड़क की दयनीय हालत को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जिसमें बारा गांव स्थित वार्ड नंबर 10 व 11 में जर्जर सड़क ऐसी है कि लोगों को एक साइड से दूसरे साइड जाने में काफी परेशानी होती रहती है और इसी टोला में एक हाई स्कूल भी स्थित है,जहां स्कूली छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । ग्रामीणों ने बताया कि अन्य लोगों सहित अन्य स्कूल जाने वाले बच्चों को भी जर्जर सड़क से चलने में काफी परेशानी होती है । ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सड़क 1992 में बनाया गया था , जिसके बाद से आज तक जिला प्रशासन की ओर से कोई ध्यान दी गई है, जबकि करीब दो किमी उक्त सड़क का निर्माण कराने को लेकर एक कंपनी भी आई हुई थी ,लेकिन उसने भी सड़क का निर्माण नहीं करा सका। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे पटरी के किनारे पश्चिम दिशा में वार्ड 6 में कच्ची सड़क रहने के कारण अन्य लोग सहित स्कूली बच्चों को काफी परेशानी होती है । कहा कि उक्त कच्ची सड़क तथा रेलवे ट्रैक को पार कर बच्चों को गुजरने की परेशानी का सामना करने से दोहरी मार झेलनी पड़ती है,लेकिन आज तक किसी ने भी ध्यान नहीं दिया है ,उक्त परेशानियों को देखते ग्रामीणों ने स्टेशन के समीप रेल विभाग से फूट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग की है । सुझाव व शिकायतें सुझाव 1. उक्त सड़क का जल्द हो जीर्णोद्धार । 2. सड़क जीर्णोद्धार होने के बाद समय ईंधन व आर्थिक क्षति की होगी बचत । 3. सड़क बनने से किसानों को भी फसल की पैदावार लाने और ले जाने में होगी सहूलियत । 4. मरीज आसानी से पहुंच पाएंगे अस्पताल या अपने घर । 5. उक्त परेशानी को लेकर जिला प्रशासन रखें ध्यान । शिकायतें 1. सड़क का जीर्णोद्धार नहीं किया गया । 2. सड़क ठीक नहीं रहने से काफी होती है क्षति । 3. जर्जर सड़क को लेकर किसानों को होती है समस्याएं । 4. जर्जर सड़क को लेकर मरीज को परेशानियों का सामना करना पड़ता है । 5. जर्जर सड़क की ओर जिला प्रशासन ने नहीं दिया है ध्यान । इनकी भी सुनिये........... विपीन यादव ने कहा कि सड़क मार्ग की जर्जर स्थिति के कारण प्रसव पीड़ित महिला एवं गंभीर रूप से बीमार लोगों को इलाज करने के लिए जाने में काफी कठिनाई होती है, जिसके लिए प्रशासन ध्यान दे। ...........15novsup3 कमल यादव ने कहा कि सड़क की खराब अवस्था के कारण लोगों को दूसरे रास्ते से जाना पड़ता है तथा हल्की बारिश में भी जल दवा का आलम बना रहता है। ...........15novsup4 अगहनू यादव ने बताया कि सड़क खराब होने से काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है क्योंकि सड़क पर आई रिक्शावत फोटो का चलना भी दुश्वार बना हुआ है जहां जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देनी चाहिए। ...........15novsup5 कमलेश्वरी तांती ने कहा कि इस सड़क से यात्रा करने पर राज्यों को हर समय वहां के दुर्घटना की संभावना बनी रहती है क्योंकि सड़क की स्थिति बहुत खराब है जहां ध्यान देने की जरूरत है। ...........15novsup6 उषा देवी ने कहा कि सड़क पर बने गड्ढे में बरसात के दिनों में आने-जाने में डर लगता है जरूरत है इस सड़क का कार्यक्रम और चौड़ीकरण की जिस समस्या दूर हो सकती है। ...........15novsup7 ललिता देवी ने कहा कि सड़क मार्ग की स्थिति बहुत ही दयनीय है, जिससे उक्त मार्ग से आवागमन करने वाले को हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है जिसके कारण दूसरे रास्ते से जाना पड़ता है। ...........15novsup8 आनंदी तांती ने बताया कि उक्त सड़क का निर्माण 1992 में किया गया था जिला प्रशासन को सड़क की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि आगे विधानसभा चुनाव है चुनाव से पूर्व उक्त मार्ग को दुरुस्त करना बेहद जरूरी है। ...........15novsup9 ललित तांती ने बताया कि सड़क मार्ग की स्थिति खराब होने से ग्रामीणों को गांव से बाहर जाने में काफी परेशानी होती है परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन विभाग जनप्रतिनिधि जल्द से जल्द समस्या का समाधान करें। ...........15novsup10 आशीष कुमार ने बताया कि उक्त सड़क से यात्रा करने पर राज्यों को हर समय संभल कर गुजरनी पड़ती है ,क्योंकि सड़क की स्थिति ज्यादा खराब है। ...........15novsup11 मनीष कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान जल जमा होने से बहुत परेशानी होती है यहां तक की मुख्य समस्या है इससे बचने के लिए सड़कों की नए सिरे से निर्माण हुआ इस कारण करना आवश्यक है, ताकि लोगों की आवागमन में कोई परेशानी नहीं हो सके । ...........15novsup12 रोहित कुमार ने बताया कि बारिश और जल जमाव के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन को चाहिए कि अस्थाई सुरक्षित मार्गों की व्यवस्था करें ताकि बच्चे बिना किसी खतरे के स्कूल पहुंच सके और उनके शिक्षण कार्य बाधित न हो सके। ...........15novsup13 शंकर कुमार ने कहा कि स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जल जमा और कीचड़ से बचने के लिए सुरक्षित मार्ग बहुत ही जरूरी है लेकिन बरसात के समय उक्त जर्जर सड़क पर चलना मुश्किल होता है। ...........15novsup14 बोले जिम्मेदार एकमा में सड़क निर्माण को लेकर हो रही कोशिशें जिला परिषद क्षेत्र संख्या 8 के सदस्य कुमार रजनीश सिंह ने कहा कि एकमा पंचायत के विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण को लेकर कोशिशें की जा रही है। हालांकि वार्ड नंबर 6 में पक्की सड़क निर्माण को लेकर सांसदों को भी लिखा गया है । उन्होंने कहा है कि समस्या से निजात दिलाने के लिए खासकर स्कूली बच्चों के हित में हरसंभव कार्य किया जाएगा। ...........15novsup15

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




