ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरसज-धजकर तैयार हुआ पोलो मैदान

सज-धजकर तैयार हुआ पोलो मैदान

स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर पोलो मैदान तिरंगे के रंग में सजधर कर तैयार है। प्रशासिनक स्तर पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को डीडीसी प्रशांत सीएच ने अंतिम रिहर्सल के दौरान परेड की सलामी।...

स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर पोलो मैदान तिरंगे के रंग में सजधर कर तैयार है। प्रशासिनक स्तर पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को डीडीसी प्रशांत सीएच ने अंतिम रिहर्सल के दौरान परेड की सलामी।...
1/ 2स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर पोलो मैदान तिरंगे के रंग में सजधर कर तैयार है। प्रशासिनक स्तर पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को डीडीसी प्रशांत सीएच ने अंतिम रिहर्सल के दौरान परेड की सलामी।...
स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर पोलो मैदान तिरंगे के रंग में सजधर कर तैयार है। प्रशासिनक स्तर पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को डीडीसी प्रशांत सीएच ने अंतिम रिहर्सल के दौरान परेड की सलामी।...
2/ 2स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर पोलो मैदान तिरंगे के रंग में सजधर कर तैयार है। प्रशासिनक स्तर पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को डीडीसी प्रशांत सीएच ने अंतिम रिहर्सल के दौरान परेड की सलामी।...
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरThu, 15 Aug 2019 01:25 AM
ऐप पर पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर पोलो मैदान तिरंगे के रंग में सजधर कर तैयार है। प्रशासिनक स्तर पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को डीडीसी प्रशांत सीएच ने अंतिम रिहर्सल के दौरान परेड की सलामी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर विभिन्न विभागों की तैयारियों की जायजा डीडीसी ने ली। इस अवसर पर उन्होंने परेड की सलामी भी ली।

मुख्य समारोह स्थल पोलो मैदान में प्रभारी मंत्री संजय झा झंडोत्तोलन करेंगे:पोलो मैदान में सुरक्षा को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी हैं। एहतियात के तौर पर बम निरोधक दस्ता भी पोलो ग्राउंड की निगरानी करेंगे। प्रवेश के लिए दो द्वार बनाए गए हैं।

भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त संख्या में महिला-पुरुष बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। किला क्षेत्र में आम लोगों को वाहन के साथ प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा। ग्राउंड के पूर्वी छोर पर प्राथमिक चिकित्सा के लिए डॉक्टर के साथ एंबुलेंस उपलब्ध रहेगा। पेयजल शौचालय की व्यवस्था भी ग्राउंड के पूर्वी छोर पर की गई है।

देशभक्ति के रंग में रंगेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम : स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन सहित विभिन्न विद्यालयों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति के रंग में रंगा होगा। इसके लिये जिले के अलग अलग स्कूली बच्चों ने तैयारी पूरी कर ली है। स्कूल नॉलेज प्वाइंट के संस्थापक ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर स्कूल व अन्य शैक्षिणक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित गीत नृत्य आदि रंगारंग कार्यक्रमों की तैयारियां की है।

थानाध्यक्ष को अलर्ट रहने का निर्देश : उग्रवाद गतिविधयों की अशंका के मद्देनजर स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोई व्यावधान न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने थानाध्यक्षों को अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया है।

दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त : पोलो मैदान में समारोह के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यहां पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ दौड़े लोग

हवेली खड़गपुर। एक संवाददाता

स्वतंत्रता दिवस को लेकर अनुमंडल प्रशासन द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत बुधवार को रन फॉर खड़गपुर मैराथन दौड़ में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायत और नगर पंचायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व गणमान्य नागरिकों ने दौड़ लगायी। जल जीवन हरियाली, चारों ओर खुशहाली के संदेश के साथ रन फॉर खड़गपुर मैराथन को अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार, मुख्य पार्षद दीपा केशरी, उप मुख्य पार्षद शंभू केशरी और वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी सत्यनारायण बाजोरिया ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रन फॉर खड़गपुर मैराथन दौड़ की शुरुआत नगर के प्रमुख अंबेडकर चौक से किया गया जो अनुमंडल कार्यालय तक पहुंचा।

जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी शिरकत की। अनुमंडल कार्यालय पहुंचने के उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार ने मैराथन दौड़ में शामिल सभी प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधियों को योग के टिप्स दिए और पर्यावरण के समृद्धि और वृक्षों के संरक्षण के प्रति उन्हें जागरूक किया। इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, डा. एसएन झा समेत सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

तारापुर। निज संवाददाता : देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से तिरंगा फहराया जाएगा। सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में तैयारियां पूरी कर ली गई है। शहीद स्मारक पर सभी ज्ञात और अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए लोग जुटेंगे। पंचायतों में एक-एक महादलित टोला में पर्यवेक्षक की निगरानी में तिरंगा फहराया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रशासनिक व्यवस्था में अनुमंडल पदाधिकारी आवास से प्रारंभ होगी। क्रमानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आवास, सिंचाई प्रमंडल कार्यालय, अनुमंडल रेफरल अस्पताल पर झंडोत्तोलन के बाद शहीद स्मारक भवन पर पुष्पांजलि के उपरांत झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें