ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरनिगम की समस्याओं को लेकर नगर विकास मंत्री से मिले डिप्टी मेयर

निगम की समस्याओं को लेकर नगर विकास मंत्री से मिले डिप्टी मेयर

शहर की लचर सफाई व्यवस्था, जैन मंदिर की समस्या, भोलानाथ पुल के नीचे जलजमाव, डंपिंग यार्ड की समस्या सहित स्थायी नगर आयुक्त की नियुक्ति को लेकर डिप्टी मेयर राजेश वर्मा सहित सात पार्षद नगर विकास मंत्री...

निगम की समस्याओं को लेकर नगर विकास मंत्री से मिले डिप्टी मेयर
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरWed, 23 Aug 2017 08:55 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर की लचर सफाई व्यवस्था, जैन मंदिर की समस्या, भोलानाथ पुल के नीचे जलजमाव, डंपिंग यार्ड की समस्या सहित स्थायी नगर आयुक्त की नियुक्ति को लेकर डिप्टी मेयर राजेश वर्मा सहित सात पार्षद नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा से पटना में जाकर मिले। डिप्टी मेयर ने बताया कि भागलपुर नगर निगम की सारी समस्याओं को सुनने के बाद उन्होंने सात दिन के अंदर स्थायी नगर आयुक्त की नियुक्ति का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले माह वो खुद भागलपुर आएंगे। यहां की समस्याओं को दूर करने की दिशा में काम किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें