मुंगेर : डिजिटल समाधान से मिटेगी दूरी: जन संवाद में भू-माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों को उप मुख्यमंत्री की खुली चेतावनी
मुंगेर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को न्याय दिलाना है। उन्होंने भ्रष्टाचार और लापरवाह अधिकारियों पर कड़ा प्रहार करते हुए 15,000 शिकायतें दर्ज होने की जानकारी दी।

मुंगेर। हिन्दुस्तान संवाददाता सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट है—अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय मिलना चाहिए। किसी गरीब की जमीन पर कब्जा करने वाले भू-माफिया हों या जनता को दफ्तरों के चक्कर लगवाने वाले लापरवाह अधिकारी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।" ये शब्द हैं सूबे के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के, जिन्होंने प्रमंडल स्तरीय जन संवाद कार्यक्रम के समापन के अवसर पर सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का एक नया रोडमैप जनता के सामने रखा।मुंगेर प्रमंडल में आयोजित इस 10वें और आखिरी जन संवाद कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ पड़ा। उप मुख्यमंत्री ने न केवल लोगों की समस्याओं को सुना, बल्कि व्यवस्था के भीतर गहरे तक पैठ बना चुके भ्रष्टाचार और लेटलतीफी पर कड़ा प्रहार किया।उन्होंने
जन संवाद की सार्थकता पर जोर देते हुए कहा कि न्याय के लिए वर्षों का इंतजार अब बीते दौर की बात होने वाली है। उन्होंने घोषणा की कि प्रमंडल स्तर पर शुरू किए गए इन कार्यक्रमों में अब तक 15,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


