Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsDense Fog Disrupts Travel in Supaul as Weather Forecast Predicts Clear Days Ahead
सुपौल : कुहासे ने रोकी राह, पछुवा हवा के कारण ठंड बढ़ने के आसार

सुपौल : कुहासे ने रोकी राह, पछुवा हवा के कारण ठंड बढ़ने के आसार

संक्षेप:

सुपौल में ठंड और कुहासे ने लोगों को परेशान किया। वाहन चालकों को 20 मीटर की दूरी देखना मुश्किल हो रहा था। मौसम विभाग ने 14 दिसंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। डॉक्टरों ने बच्चों को ठंड से बचाने के लिए सलाह दी है।

Dec 10, 2025 05:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता ठंड के साथ कुहासे ने अब रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार की रात से ही कुहासे ने राहगीरों को परेशान करना शुरू कर दिया। इस दौरान सबसे अधिक समस्या वाहन चालकों हो रही थी। जिन्हें 20 मीटर की दूरी देख पाना मुश्किल हो रहा था। यह सिलसिला बुधवार की सुबह करीब 9.30 तक दिखा। उसके बाद धीरे-धीरे धूप की हल्की किरण दिखने लगी। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने मंगलवार को 14 दिसम्बर तक का मौसम पूवानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सुबह में मध्यम कुहासा रह सकता है। दिन में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 5-7 किमी. प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चलेगी। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सूबह में 85 से 95 एवं दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रह सकता है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री एवं न्यूनतम 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पछुआ हवा के कारण पूर्वानुमान की अवधि में ठंड़ में बढ़ोत्तरी की संभावना है। डॉक्टरों ने बच्चों पर ध्यान देने की सलाह: बच्चों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनाना चाहिए, शाम को उन्हें घर से बाहर नहीं जाने देना चाहिए, दिन में पंखा बिल्कुल नहीं चलाना चाहिए बाहर का खाना नहीं खाना चाहिए ना ही ठंडा पानी पीना चाहिए।