Bhagalpur News: सितंबर नहीं अक्टूबर से हो विक्रमशिला सेतु की मरम्मत

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: फोटो जिला परिषद अध्यक्ष ने मंच पर सीएम को दिया ज्ञापन भागलपुर, मुख्य

Bhagalpur News: सितंबर नहीं अक्टूबर से हो विक्रमशिला सेतु की मरम्मत

Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला परिषद अध्यक्ष बिपीन कुमार मंडल ने गोराडीह प्रखंड के कासिल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ज्ञापन सौंपकर विक्रमशिला सेतु की मरम्मत कार्य सितंबर के बजाय अक्टूबर माह के मध्य से शुरू कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा कि विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बेली ब्रिज का निर्माण कर छोटे वाहनों का परिचालन कराया जा रहा है। सरकार द्वारा सेतु की पूर्ण मरम्मत के लिए सितंबर 2026 से तीन माह तक आवागमन बंद रखने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि भागलपुर जिले का उत्तरी क्षेत्र हर वर्ष बाढ़ से प्रभावित रहता है तथा पिछले कई वर्षों से सितंबर माह के मध्य गंगा का जलस्तर काफी बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में यदि पुल पर आवागमन बंद कर लोगों को जलमार्ग पर निर्भर होना पड़ा तो किसी भी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इससे लाखों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा。

मुख्यमंत्री को ज्ञापन

जिप अध्यक्ष ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि 15 जुलाई 2026 को गोराडीह प्रखंड के कासिमपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि विक्रमशिला सेतु के पुनर्निर्माण के बाद 30 नवंबर को उसका उद्घाटन प्रस्तावित है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि बाढ़ की स्थिति और जनहित को ध्यान में रखते हुए विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का कार्य सितंबर के बजाय अक्टूबर माह के मध्य से प्रारंभ कराया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े और पुनर्निर्माण कार्य भी निर्धारित समय पर पूरा हो सके।

प्रश्न और उत्तर

विक्रमशिला पुल की मरम्मत कब शुरू होनी है?
विक्रमशिला सेतु की मरम्मत कार्य सितंबर के बजाय अक्टूबर माह के मध्य से शुरू कराने की मांग की गई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।