हवाई सेवा संघर्ष समिति ने छोटी विमान उड़ाने की मांग को लेकर दिया धरना
भागलपुर में हवाई सेवा संघर्ष समिति ने कचहरी परिसर में धरना देकर भागलपुर हवाई अड्डे से छोटे विमानों के उड़ान की मांग की। समिति के संयोजक सुबोध मंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री और नागरिक उड्डयन विभाग को पत्र भेजा गया है। सुल्तानगंज में नए हवाई अड्डे के निर्माण में समय लगेगा, इसलिए छोटे विमानों का परिचालन शुरू होना चाहिए।

भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हवाई सेवा संघर्ष समिति की ओर से सोमवार को कचहरी परिसर में धरना देकर भागलपुर हवाई अड्डे से छोटे विमान उड़ाने की मांग की गई। समिति के संयोजक सुबोध मंडल ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री और नागरिक उड्डयन विभाग को पत्र भी भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सुल्तानगंज में प्रस्तावित हवाई अड्डे से विमान सेवा शुरू होने में अभी समय लगेगा, क्योंकि निर्माण कार्य पूरा होने में कई वर्ष लग सकते हैं। वहीं लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल भागलपुर हवाई अड्डे से छोटे विमानों का परिचालन शुरू किया जाये। मौके पर अधिवक्ता संजीव मंडल, अधिवक्ता रामप्रवेश सिंह, मुकेश ठाकुर, मोहन दास, श्याम सुंदर दास, ओंकार नाथ दिवाकर आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


