अररिया : केएन डिग्री कॉलेज बखरी का स्थाई संबद्धता के साथ हो अधिग्रहण
केएन डिग्री कॉलेज बखरी के स्थाई संबंधन की मांग तेज हो गई है। कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों ने सरकार से स्थाई संबंद्धता और अधिग्रहण की मांग की है। कॉलेज में सभी आवश्यक सुविधाएं हैं, जैसे भवन, कक्षाएं, प्रयोगशाला और पुस्तकालय। राज्य सरकार हर प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज खोलने के लिए प्रतिबद्ध है।

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के केएन डिग्री कॉलेज बखरी के स्थाई संबंधन की मांग तेज हो गई है। डिग्री कॉलेज के प्रो पप्पू कुमार यादव, प्रो आशीष कुमार मिश्र, प्रो राजीव शंकर, प्रो बिपीन कुमार झा, प्रो रुपेश कुणाल, प्रो वर्षा रानी, प्रो सबुही नाज, प्रो निधि कुमारी के अलावे मनोज मेहता, प्रकाश सिंह, आदर्श राम, संतोष चौधरी, संतोष मिश्र, बब्लू झा आदि ने बताया कि राज्य सरकार प्रत्येक प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज खोलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जबकि केएन डिग्री कॉलेज कई वर्षो से संचालित है। इस डिग्री कॉलेज को स्थाई संबंद्धता के लिए प्रर्याप्त भूमि, भव्य भवन, सुसज्जित कक्षाएं, प्रयोगशाला और समृद्ध पुस्तकालय है।
इसके साथ ही अनुभवी शिक्षक व कर्मी भी अपनी सेवाएं दे रह है। कॉलेज के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी ने सरकार से केएन डिग्री कॉलेज का स्थाई संबंद्धता देने के साथ अधिग्रहण करने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


