बिहपुर की बहू को पद्मश्री अवार्ड से नवाजे जाने की मांग उठी
भागलपुर की जयंती माला मिश्रा, जिन्हें कथक की रानी कहा जाता है, को पद्मश्री अवार्ड देने की मांग उठ रही है। कलाकारों ने भारत सरकार के कला मंत्रालय को पत्र भेजा है। जयंती ने कथक नृत्य में अद्वितीय पहचान...

भागलपुर, वरीय संवाददाता बिहपुर की बहू और कथक की रानी कही जाने वाली बनारस घराना की सितारा देवी की बेटी जयंती माला मिश्रा को पद्मश्री अवार्ड से नवाजे जाने की मांग उठने लगी है। इसको लेकर कलाकारों द्वारा सोशल मीडिया के साथ-साथ भारत सरकार के कला मंत्रालय को भी पत्र भेजा है। जयंती माला कथक नृत्य में अलग पहचान बनायी है। साथ ही कई समारोह में अपने उत्कृष्ठ प्रदर्शन के कारण सम्मानित हो चुकी हैं। उनके पति और सोनबरसा गांव के राजेश मिश्रा खुद एक कलाकार है। राजेश ने बताया कि जयंती कई बार पद्मश्री के लिए नामिनेशन भर चुकी हैं। लेकिन अब तक उन्हें यह सम्मान नहीं मिला है। उनके लिए कलाकार अभियान चला रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।