Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsDemand for Beautification of Kali Kud Pond in Mirganj Grows
पूर्णिया:पोखर के सौंदर्यीकरण की मांग तेज, नगर पंचायत से जल्द कार्य शुरू करने की अपील

पूर्णिया:पोखर के सौंदर्यीकरण की मांग तेज, नगर पंचायत से जल्द कार्य शुरू करने की अपील

संक्षेप:

मीरगंज के पहाड़ टोल गांव में काली कुड़ पोखर के सौंदर्यीकरण की मांग बढ़ रही है। ग्रामीणों ने नगर पंचायत से पोखर की सफाई और सौंदर्यीकरण की गुहार लगाई है। धार्मिक आयोजनों के केंद्र होने के बावजूद, पोखर की जर्जर स्थिति इसके अस्तित्व को खतरे में डाल रही है। स्थानीय लोग इसे एक धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग कर रहे हैं।

Dec 05, 2025 06:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के पहाड़ टोल गांव स्थित काली कुड़ पोखर के सौंदर्यीकरण की मांग तेज हो गई है। स्थानीय ग्रामीण नगर पंचायत से पोखरों के सौंदर्यकरण व नियमित सफाई व्यवस्था शुरू करने की गुहार लगा रहे हैं। काली पूजा के अवसर पर यहां मेले का आयोजन होता है और छठ पूजा के मौके पर श्रद्धालु महापर्व छठ पूजा करते हैं। इसके बावजूद धार्मिक कार्यक्रमों का केंद्र यह पोखर सौंदर्यीकरण और साफ-सफाई के अभाव में धीरे-धीरे अपने अस्तित्व को खोता जा रहा है। ग्रामीण मुरली पासवान, श्यामलाल सोरेन, गंगा पासवान, निरंजन कुमार, बिशनदेव मुनि, रामपती महतो, हेमंत कुमार और बिपिन पासवान ने बताया कि दोनों पोखर वर्षों से उपेक्षित हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

काली कुड़ पोखर के बिल्कुल बगल में काली मंदिर स्थित है, जहां रोजाना श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। साथ ही श्रद्धालु यहा मुंडन, कीर्तन, भंडारा आदि धार्मिक अनुष्ठान करवाते हैं। लेकिन पोखर की जर्जर स्थिति इसकी सुंदरता को फीका कर देती है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पोखर की पवित्रता, सुंदरता और उपयोगिता बढ़ाने के लिए पोखर की सफाई, पौधरोपण, किनारों की मरम्मत, लाइटिंग, चबूतरा निर्माण और बैठने की व्यवस्था कर इसे आकर्षक धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया जा जाय। नगर पंचायत मीरगंज की कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी ने बताया कि संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यों के लिए एस्टीमेट तैयार कर भेज दिया गया है। कार्य के लिए फंड उपलब्ध कराने की मांग की गई है।