ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरगुवाहाटी जा रही राजधानी एक्सप्रेस में सीट पर मृत मिले दिल्ली निवासी वृद्ध यात्री

गुवाहाटी जा रही राजधानी एक्सप्रेस में सीट पर मृत मिले दिल्ली निवासी वृद्ध यात्री

नई दिल्ली से गुवाहाटी जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान एक वृद्ध यात्री मृत अवस्था में मिले। रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बुधवार को बताया कि राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के बीई वन बोगी...

गुवाहाटी जा रही राजधानी एक्सप्रेस में सीट पर मृत मिले दिल्ली निवासी वृद्ध यात्री
किशनगंज, निज संवाददाता।Wed, 12 Sep 2018 11:06 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली से गुवाहाटी जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान एक वृद्ध यात्री मृत अवस्था में मिले। रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बुधवार को बताया कि राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के बीई वन बोगी की सीट से शव को नीचे उतारा गया। 

पास बैठे सह यात्रियों ने वृद्ध रबेल सिंह (64 वर्ष) को सीट पर अचेत अवस्था मे पड़ा देखा। संदेह होने पर यात्रियों ने जब सामने से देखा तब पता चला कि वृद्ध की मौत हो चुकी है। ट्रेन में मौत की सूचना टीसी को दी गई। टीसी ने घटना की जानकारी कटिहार कंट्रोल को दी। इसकी सूचना रेल थानाध्यक्ष को दी गई। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रेन के किशनगंज पहुंचने पर शव को किशनगंज रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। वृद्ध के पास से मिले फोन से परिजनों को सूचना दी गई। वृद्ध दिल्ली के रहनेवाले बताये जा रहे हैं। जो किसी कार्य से गुवाहाटी जा रहे थे। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच कर रही हैं। शव को सदर अस्पताल भेजा गया है। वृद्ध के पास से सामान मिले हैं जिसे रेल थाने में रखा गया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें