Bhagalpur News: बीएयू सबौर से विक्रमशिला केंद्रीय विवि का अस्थायी संचालन शुरू करने की मांग
Bhagalpur News: कहलगांव विधायक ई. शुभानंद मुकेश ने विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर के निर्माण में हो रही देरी को देखते हुए अस्थायी संचालन की मांग की। उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सबौर कृषि विश्वविद्यालय के परिसर में शैक्षणिक कार्य प्रारंभ करने का अनुरोध किया। इसके लिए केंद्र ने पहले ही 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। प्रस्तावित विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर के निर्माण में हो रही देरी को देखते हुए इसके अस्थायी संचालन की मांग उठी है। कहलगांव विधायक ई. शुभानंद मुकेश ने राज्यपाल जनरल सैयद अता हसनैन से मिलकर मांग पत्र सौंपा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर परिसर से विश्वविद्यालय का प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्य अस्थायी रूप से शुरू करने का आग्रह किया है। विधायक ने कहा कि अंतीचक में विश्वविद्यालय के लिए करीब 220 एकड़ भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तथा केंद्र सरकार ने परियोजना के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रारंभिक प्रावधान किया है। इसके बावजूद पठन-पाठन शुरू नहीं होना क्षेत्र के विद्यार्थियों के हित में नहीं है।
उन्होंने कहा कि स्थायी परिसर के निर्माण में समय लग सकता है। ऐसे में सबौर कृषि विश्वविद्यालय के उपलब्ध आधारभूत ढांचे का उपयोग कर अस्थायी परिसर से शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाए।


