सुपौल में वैतरणी नहर पैर फिसलने से गिरकर डूबे युवक की मौत
सुपौल जिले के जदिया में गंगापुर वैतरणी नहर में शुक्रवार की सुबह डूब जाने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक चंदन ऋषिदेव (22) जदिया पंचायत के वार्ड 15 का रहने वाला था। बताया जाता है कि चंदन शौच के...
सुपौल जिले के जदिया में गंगापुर वैतरणी नहर में शुक्रवार की सुबह डूब जाने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक चंदन ऋषिदेव (22) जदिया पंचायत के वार्ड 15 का रहने वाला था।
बताया जाता है कि चंदन शौच के लिए अहले सुबह नहर किनारे गया था। शौच करने के बाद पानी लेने के लिए वह नीचे किनारे में उतरा था। पैर लड़खड़ा जाने की वजह से नहर के पानी में गिर गया। उसी जगह खड़े आसपास के बच्चों ने उसे डूबते हुआ देखा तो वे शोर मचाने लगे। बच्चों का शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने पहले उसे बाहर निकाला और इसकी जानकारी परिजनों को दी। बाद में इसकी जानकारी मिलते ही जदिया पुलिस ने भी वहां पहुंच कर घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
छह भाइयों में चंदन सबसे बड़ा था और ठेला चलाने के साथ साथ मजदूरी कर पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो बच्चे हैं। दो साल की रानी कुमारी और साल भर का पुत्र गोलु। घटना के बाद उसकी पत्नी जनिया देवी सदमे में है।