कामरेड शशि भूषण सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर
भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और एटक के नेता कामरेड शशि भूषण प्रसाद सिंह का निधन शनिवार की सुबह 9 बजे देवघर में हुआ। डॉ. सुधीर शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी...

भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और एटक के नेता कामरेड शशि भूषण प्रसाद सिंह का निधन शनिवार की सुबह 9 बजे देवघर स्थित आवास पर हो गया। भाकपा बिहार राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुधीर शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कामरेड शशि भूषण सिंह पार्टी के जुझारू और समर्पित नेता थे। वे भाकपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य और कोषाध्यक्ष भी रहे, साथ ही एटक के जिला उपाध्यक्ष एवं बिजली मजदूरों के नेता थे। उनके निधन पर पार्टी के देव कुमार यादव, वीएन द्विवेदी, मनोहर शर्मा, आदित्य राज, अनिता शर्मा, संतोष कुमार, अभिमन्यु मंडल सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




