डीडीसी के औचक निरीक्षण में ड्यूटी से गायब मिले उद्यान विभाग के कर्मचारी

Apr 08, 2026 12:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

नाराज डीडीसी ने गायब कर्मियों को शोकॉज कर जवाब मांगने का दिया निर्देश भागलपुर, वरीय

डीडीसी के औचक निरीक्षण में ड्यूटी से गायब मिले उद्यान विभाग के कर्मचारी

भागलपुर, वरीय संवाददाता डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह मंगलवार को संयुक्त कृषि भवन परिसर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निरीक्षण में पाया कि उद्यान विभाग के कुछ कर्मी ड्यूटी से गायब हैं। इसको लेकर डीडीसी ने नाराजगी जाहिर करते हुए जिला उद्यान पदाधिकारी मधु प्रिया को निर्देश दिया कि वे निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले कर्मचारियों से शोकॉज करें और उनके द्वारा दिए गये जवाब की रिपोर्ट उन्हें दें।निरीक्षण के दौरान जिला कृषि कार्यालय के पदाधिकारी व कर्मचारी, सहायक निदेशक शस्य, परियोजना निदेशक आत्मा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ड्यूटी पर मौजूद मिले। वहीं डीडीसी ने गुण नियंत्रण कार्यालय, मिट्टी जांच प्रयोगशाला, बीज विश्लेषण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया।

प्रयोगशाला में बीज एवं मिट्टी नमूनों के परीक्षण की प्रक्रिया की जानकारी डीडीसी ने ली और संतोषप्रद पाया। साथ ही उन्होंने कृषि विभाग के विभिन्न कार्यालयों की कार्यस्थिति एवं गतिविधियों की समीक्षा की। वहीं अव्यवस्थित तरीके से अभिलेखों को रखा जाना पाया गया तो वहीं परिसर में साफ-सफाई का हाल बुरा मिला, जिसमें सुधार का निर्देश डीडीसी ने दिया। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी प्रेमशंकर प्रसाद आदि की मौजूदगी रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।