मधेपुरा : रतनपट्टी गाँव में बैंगा नदी पर बने लोहा पुल जर्जर, खतरा
मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के रतनपट्टी गाँव में बैंगा नदी पर बना लोहा पुल जर्जर हो गया है। यह पुल 2008 की कुशहा त्रासदी के बाद बनाया गया था और अब इसकी स्थिति गंभीर है। स्थानीय लोग नए पुल की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं, क्योंकि यह पुल बड़े वाहनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के रतनपट्टी गाँव स्थित बैंगा नदी पर बने लोहा पुल जर्जर हो जाने से खतरे की आशंका जताई जा रही है। वर्षो पूर्व 2008 के कुशहा त्रासदी में पहले से बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद रतनपट्टी गाँव के पास बैंगा नदी पर लोहा पुल का निर्माण कराया गया। जिससे स्थानीय सहित आस पास के दर्जनो गाँव के लोगों का आवागमन सुलभ हो पाया। वर्तमान में यह पुल जर्जर व क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस कारण कुहासे में पुल से आवागमन खतरा से खाली नहीं है। माना जा रहा है कि इस पुल से बड़े वाहनों की आवागमन खतरा से खाली नहीं है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बैंगा नदी पर नये पुल निर्माण की आवश्यकता है। इस पर जिला प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। स्थानीय सुनिल दास, लड्डू ठाकुर, मनोज मंडल, अरूण मंडल, कलानंद ऋषिदेव, नीरज दास, सतीश कुमार ने बताया कि बैंगा नदी पर वर्षो पूर्व बने लोहा पुल अब जर्जर हो गया है। बेहतर आवागमन के लिए नये पुल की आवश्यकता है। जिससे आवागमन सुलभ हो सके। लोगों बताया कि पुल से बड़े वाहनों की आवा-जाही पर खतरनाक साबित हो सकता है। विभाग और प्रशासन को पुल निर्माण के प्रति गंभीर होना चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में घने कोहरे छाए रहते हैं, और पुल के उपर बगल से बने लोहे की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस कारण रात के समय आवागमन में खतरा अधिक बना हुआ है। पुल निर्माण हो जाने से आस-पास क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन के साथ जिला और प्रखंड मुख्यालय जाने में सुलभ होगा। बहरहाल लोहा पुल जर्जर होने के कारण खतरा मंडरा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


