दबंगों ने महादलित महिला पंसस सदस्य की गेहूं की फसल फूंकी, एक लाख से ज्यादा का नुकसान
नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में मंगलवार देर शाम कुछ दबंगों द्वारा एक महादलित महिला किसान सह गौराचौकी

नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में मंगलवार देर शाम कुछ दबंगों ने एक महादलित महिला किसान सह गौराचौकी पंचायत की पंसस सदस्या सुमन कुमारी की तैयार फसल में आग लगा दी। इससे करीब दो बीघा से अधिक की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है।पीड़ित महिला किसान सुमन कुमारी के पति फंटूश यादव ने बताया कि इस विवाद की वजह 15 साल पहले किया गया उनका अंतरजातीय विवाह है। गांव के ही दबंग दो इस विवाह का पूर्व से ही लगातार विरोध कर रहे हैं। शुरू से सभी लोग परिवार को गांव छोड़कर भगाने की धमकी देते रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक दबंगों के साथ जमीन का विवाद भी चल रहा है, जिसके कारण घटना को अंजाम दिया गया है। परिजनों को अब भोजन का संकटपीड़ित पंचायत समिति सदस्या सुमन कुमारी ने बताया कि किशनपुर मौजा स्थित बहियार में उन्होंने दो बीघा दो कट्ठा की अपनी जमीन से गेहूं की फसल काटकर इकट्ठा किया था। बीते मंगलवार शाम वह फसल की देखभाल कर अपने घर लौटी थीं। बुधवार सुबह उन्हें फसल जलाए जाने की सूचना मिली। पीड़ित सदस्या सुमन कुमारी ने बताया कि फसल जलने से अब हमें भोजन की चिंता सताने लगी है।घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने और वरीय पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी देने की बात कही है। वहीं। ग्रामीणों ने भी संबंधित प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे की मांग की है।मामले पर मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सूचना पर थाने के पुलिस मौके पर जांच को गई थी। पीड़ित परिवार की ओर से अगलगी की घटना में कौन लोग शामिल हैं, उनका नाम नहीं बताया गया है और न ही अबतक कोई लिखित शिकायत की गई है। लिखित शिकायत मिलते ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


