भागलपुर : रोल कॉल का आयोजन, पुलिस को जिम्मेदार बनाए रखने की पहल

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर में पुलिस थानों में रोजाना रोल कॉल का आयोजन किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों को यूनिफॉर्म में तैयार रहना होता है और दिनभर के कार्य की योजना बनाई जाती है। एसएसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर यह प्रक्रिया अपनाई गई है, जिससे पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता में सुधार हो रहा है।

भागलपुर : रोल कॉल का आयोजन,  पुलिस को जिम्मेदार बनाए रखने की पहल

भागलपुर से अमित चौधरी की रिपोर्ट : जिले के थानों में पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों के लिए रोल कॉल का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत रोजाना सुबह पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को यूनिफॉर्म में तैयार रहना होता है। दिनभर के कार्य को लेकर उसी दौरान रूपरेखा तैयार होती है और उन्हें जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं। रात्रि के शिफ्ट में पुलिस पदाधिकारी के कार्य और उनके अनुभव को भी साझा किया जा रहा। एसएसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर सभी थानों में इस प्रक्रिया को अपनाया गया है। वरीय अधिकारी का कहना है कि इससे न सिर्फ पुलिस वाले को सक्रिय और संवेदनशील बनाने में मदद मिल रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।