वोल्टेज समस्या से मायागंज अस्पताल की जांच मशीनों की सेहत खतरे में
भागलपुर के मायागंज अस्पताल में सोमवार रात आए चक्रवाती तूफान के बाद 40 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। अस्पताल में वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के कारण एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन मशीनों के खराब होने का खतरा है। समस्या के समाधान के लिए अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं, लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है।

भागलपुर, वरीय संवाददाता सोमवार की रात में आए चक्रवाती तूफान के बाद मायागंज अस्पताल में जहां 40 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली आई भी तो मायागंज अस्पताल में वोल्टेज समस्या आ खड़ी हुई है। इसका खामियाजा मायागंज अस्पताल में संचालित जांच मशीनों को भुगतना पड़ सकता है। रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह ने बताया कि अभी बिजली का वोल्टेज कभी हाई हो जाता है तो कभी बहुत ही लो हो जाता है। हाई-लो वोल्टेज के कारण विभाग में संचालित एक्सरे, अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन मशीनों के खराब होने का खतरा मंडरा रहा है तो वहीं लो होने की दशा में एसी काम नहीं कर रहा है।
जिससे जांच मशीन विशेषकर सीटी स्कैन मशीन के गर्म होने की समस्या हो रही है। इस समस्या के निदान को लेकर मायागंज अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता को बताते हुए इसके समाधान का निर्देश दिया गया है, लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं हुआ है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


