तूफान ने उजाड़ दिया पहाड़ी मैना का घोंसला, हुए घायल
भागलपुर, वरीय संवाददाता सोमवार की देर रात आए चक्रवाती तूफान का असर वन्यजीवों पर भी पड़ा है। इस तूफान के कारण विभिन्न पक्षियों के घोंसले उजड़ गये, और कई पक्षी घायल हुए। वन विभाग ने घायल पक्षियों का इलाज कराया। वहीं, शहर में पेड़ गिरने के कारण सफाई अभियान शुरू किया गया है।

भागलपुर, वरीय संवाददाता सोमवार की देर रात में आए चक्रवाती तूफान का असर वन्यजीवों पर भी पड़ा है। इस तूफान के कारण विभिन्न पक्षियों के घोंसले उजड़ गये तो पेड़ गिरे तो मासूम पक्षी गिरकर घायल हो गये। इसी क्रम में मंगलवार को खंजरपुर स्थित विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में पक्षी गिरकर घायल और दो पक्षी मृत पक्षी मिले। ये पहाड़ी मैना थी। ये देख विद्यालय की शिक्षिका कंचन कुमारी ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। मंगलवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल पक्षियों का इलाज कराया। वहीं डीएफओ आशुतोष कुमार ने बताया कि जहां से सूचना मिल रही है, वहां पर रेस्क्यू टीम को भेजकर घायल पक्षियों के इलाज के साथ उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जा रही है。
तूफान में गिरे पेड़ों को हटाने में जुटा वन विभाग, डीएफओ ने संभाली कमान
भागलपुर, वरीय संवाददाता
सोमवार को भागलपुर में देर रात आए चक्रवाती तूफान में शहर के विभिन्न मार्गों पर पेड़ गिर गये या फिर टहनियां टूट गई। इन्हें हटाने की मुहिम सोमवार की देर रात से ही वन विभाग ने छेड़् दी थी। इस मुहिम की कमान स्वयं डीएफओ आशुतोष कुमार ने संभाली थी। वहीं इस दौरान इस मुहिम में जहां नगर निगम का सक्रिय योगदान मिला तो वहीं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक गायब रहे। तूफान के थमने के बाद से ही शहर की सड़कों पर गिरे पेड़ को तुरंत हटाया गया और आवागमन बहाल कर दिया गया। वहीं मायागंज अस्पताल, रैन बसेरा के पीछे स्थित ओल्ड इंटर्न हॉस्टल परिसर में गिरे पेड़ को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। जल्द ही तूफान में सार्वजनिक स्थलों पर गिरे पेड़ों को हटा लिया जाएगा। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि धैर्य बनाए रखें। शहर एवं आस-पास के इलाके में काफी संख्या में पेड़ गिरे है, जिसे हटवाने के लिए विभाग हर संभव प्रयास किया जा रहा है। डीएफओ ने शहरियों से अपील की है कि शहर में किसी सड़क अथवा सार्वजनिक स्थान पर पेड़ गिरे हों तो तुरंत नगर निगम भागलपुर एवं वन विभाग को सूचित करें। इस मुहिम में रेंजर कुमार गौतम, वन परिसर पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, वनरक्षी अमरेश कुमार, नीरज कुमार, आदित्य अभिनव, आदित्य कुमार सिंह एवं वनकर्मी मो. नूर खान, अनमोल, विकास, भरत आदि की सक्रिय भूमिका रही।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


