मधेपुरा : आंधी से वेयरहाउस को भारी नुकसान
आलमनगर में चक्रवात ने आम लोगों के साथ-साथ औराडीह के वेयरहाउस पंकज सिंह को भी नुकसान पहुँचाया है। 1200 टन क्षमता वाले इस वेयरहाउस में 1160 टन मक्का भंडारण किया गया था, जो चक्रवात के दौरान चदरा उड़ने और...

आलमनगर, एक संवाददाता चक्रवात से जहां आम लोग त्राहीमाम है। वहीं औराडीह स्थित वेयरहाउस पंकज सिंह को भी भारी नुकसान पहुंची है। करीब 1200 टन क्षमता वाली इस वेयरहाउस में कंपनी द्वारा करीब 1160 टन मक्का का भंडारण किया गया। जहां चक्रवात के दौरान ऊपर से चदरा उड़ जाने के कारण उसमें भंडारण किया गया मक्का को भारी नुकसान पहुंच रही है। इतना ही नहीं चदरा उड़ने के बाद भीषण बारिश से गोदाम में भारी मात्रा में पानी फैल गया। जिससे भंडारण किया गया मक्का को भारी क्षति पहुंचाने की बात कही जा रही है। जो व्यापारियों के लिए भारी नुकसानदेह साबित हो सकता है।
अंचलाधिकारी दिव्या कुमारी ने बताया कि वेयरहाउस में क्षतिपूर्ति के लिए उद्योग विभाग से संपर्क करना होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




