Bhagalpur News: स्कूली छात्राओं को साइबर सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
Bhagalpur News: साइबर स्मार्ट ट्यूज्डे के तहत डीएवी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन फोटो भी है

Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता साइबर स्मार्ट ट्यूजडे के तहत मंगलवार को भागलपुर पुलिस की तरफ से डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने साइबर सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को जरूरी टिप्स दिए और जागरूक किया। इस दौरान डीएसपी साइबर क्राइम सह साइबर थानेदार विनय रंजन ने भी अपनी बात रखी। छात्र छात्राओं को साइबर अपराध से बचने को लेकर जरूरी जानकारी दी। अन्य स्कूलों में भी टीम ने साइबर सुरक्षा को लेकर छात्रों को जागरूक किया।इस दौरान छात्र-छात्राओं को बताया गया कि साइबर अपराधी फर्जी कॉल, फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया, फिशिंग लिंक, क्यूआर कोड, स्क्रीन शेयरिंग ऐप, निवेश एवं लॉटरी में ज्यादा मुनाफा, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कस्टमर केयर नंबर, केवाईसी अपडेट करने, बिजली बिल, बैंक खाता बंद होने, नौकरी और लोन दिलाने का प्रलोभन या धमकी देकर ठगी का शिकार बनाते हैं।
उनसे सतर्क रहने, एटीम कर्ड का डिटेल, ओटीपी, सीवीवी, यूपीआई पिन आदि किसी से साझा नहीं करने को कहा गया। इसके साथ ही मजबूत पासवर्ड बनाने, सोशल मीडिया पर सीमित जानकारी रखने का भी सुझाव दिया गया। साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत सूचना देने और शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई। इस दौरान शिक्षकों के साथ भी संवाद किया गया और साइबर सुरक्षा से जुड़े उनके प्रश्नों का भी जवाब दिया गया।


