चावल सप्लाई के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
सनोखर की चंदा कुमारी ने साइबर थाने में केस किया भागलपुर, प्रधान संवाददाता। सनोखर

भागलपुर, प्रधान संवाददाता। सनोखर की रहने वाली महिला व्यवसायी से चावल सप्लाई के नाम पर साइबर ठगों ने ढाई लाख रुपये की ठगी कर ली। घटना को लेकर पीड़िता चंदा कुमारी ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि कोलकाता के चावल व्यापारी से उन्होंने फोन पर बात की थी। उन्होंने ट्रक भेजने को कहा था। उन्होंने ट्रक भेजा। उसके बाद ट्रक के चालक के नंबर से उसने कॉल कर बताया कि चावल ट्रक में लोड कर दिया गया है। पैसे भेजने को कहा। उसकी बात मानकर महिला व्यवसायी ने एक-एक लाख दो बार भेज दिए। उसके बाद पचास हजार और ट्रांसफर कर दिया।महिला
व्यवसायी का कहना है कि पैसे ट्रांसफर किए जाने के बाद उस शख्स का असली चेहरा सामने आया। बाद में बोला कि आपको चावल नहीं दे सकते। साइबर ठग ने कहा कि ट्रक से चावल उतरवा लिया गया है। हालांकि चंदा ने चालक के साइबर फ्रॉड में शामिल होने की बात से इंकार किया है। केस दर्ज किए जाने के बाद साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस नंबर से चंदा की बात हुई थी उसतक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


