Bhagalpur News: सोशल मीडिया पर कंटेट या फोटो पोस्ट करने से पहले सावधान रहें, खतरनाक परिणाम संभव
Bhagalpur News: भागलपुर में नवयुग विद्यालय में साइबर थाना द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम अलंकृता पांडेय ने छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने चेतावनी दी कि फोटो साझा करने से पहले सतर्क रहें और किसी के साथ व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

Bhagalpur News: भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर में साइबर मंगलवार की शुरुआत हुई। नवयुग विद्यालय में साइबर थाना द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डीएम अलंकृता पांडेय, एसएसपी प्रमोद कुमार यादव समेत कई गणमान्य मौजूद रहे। डीएम ने संबोधन में कहा कि सोशल मीडिया पर कंटेट या फोटो पोस्ट करने से पहले सावधान रहें, क्योंकि इसके खतरनाक परिणाम संभव हैं। छात्र-छात्राओं से कहा, कोई आपका फोटो मांगकर उसे एडिट कर दूसरा रूप दे सकता है। कोई कहीं मिलने बुलाए तो न जाएं। संभव है कि वह गलत इरादे से आपको बुला रहे हों। किसी से अकाउंट नंबर साझा न करें।
बैंक खाते या एटीएम का पिन नंबर शेयर न करें। कोशिश करें कि यह नंबर अपने परिवारीजनों को भी न दें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


