Bhagalpur News: मेरा भोला है भंडारी... पर थिरकते रहे कांवरिया
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: धांधी बेलारी महाशिविर और नमामि गंगे घाट पर हुआ कार्यक्रम संगीत ने नमामि गंगे घाट

Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। धांधी बेलारी महाशिविर एवं सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगे घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम गुरुवार को भी जारी रहा। महाशिविर के सांस्कृतिक मंच पर रवि शंकर रवि, मुन्ना पंडित तथा मो. मुस्लिम ने अपनी प्रस्तुतियों से कांवरियों एवं श्रद्धालुओं को शिवभक्ति में सराबोर कर दिया। कलाकारों के भजनों एवं संगीत पर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए तथा पूरा महाशिविर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। वहीं, सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट स्थित महाशिविर के मुख्य सांस्कृतिक मंच पर भी आज भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। नवल किशोर शर्मा, राजू राजा तथा अवधेश ने भगवान शिव को समर्पित भजनों एवं संगीत की मनोहारी प्रस्तुति दी।
उनकी प्रस्तुतियों ने नमामि गंगे घाट के वातावरण को पूरी तरह शिवमय बना दिया।


