
इस बार कतरनी धान की पैदावार बेहतर होने की संभावना
जगदीशपुर में डीएम ने किया कतरनी धान का क्रॉप कटिंग गोराडीह संवाददाता। जगदीशपुर प्रखंड
गोराडीह संवाददाता। जगदीशपुर प्रखंड के योगीवीर गांव के पास शुक्रवार को जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी कतरनी धान की क्रॉप कटिंग करने पहुंचे। उन्होंने स्वयं अपने हाथों से धान के फसल को काटकर इसकी शुरुआत की। इसके बाद निर्धारित क्षेत्र में लगी फसल को काटकर उत्पादन का आकलन किया गया। क्रॉप कटिंग के लिए जगदीशपुर के किसान सह पैक्स अध्यक्ष राजकुमार पंजियारा के खेत को चिह्नित किया गया था। निर्धारित मानक के अनुसार 10 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा यानी कुल 50 वर्ग मीटर क्षेत्र में क्रॉप कटिंग की गई। इसमें 10 किलो 820 ग्राम धान का उत्पादन का माप आया।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कतरनी धान की पैदावार बेहतर रहने की संभावना है। इस दौरान जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने बताया कि इस बार के कतरनी धान की कटाई कर अच्छादित उत्पादन का आकलन किया जा रहा है। इसके बाद उत्पादकता के आधार पर ही आगे के पैरामीटर तैयार किया जाएगा कि और बेहतर उत्पादन को लेकर किसानों के लिए क्या व्यवस्थाएं की जा सकती है। वहीं वहां मौजूद अन्य अधिकारियों ने बताया कि मौसम अनुकूल रहने और किसानों द्वारा बेहतर प्रबंधन किए जाने से इस बार उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौके पर डीएओ प्रेम शंकर प्रसाद, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी लखीराम मुर्मू, बीडीओ अमित कुमार, सीओ सतीश कुमार, बीएओ प्रीति कपूर, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी आनंद गोपाल, कृषि समन्वयक सुशील कुमार, शंकर तिवारी, मनोरंजन कुमार, संजीव कुमार, किसान सलाहकार रंजन कुमार, प्रकाश, कुणाल किशोर, वीरेंद्र सहित अन्य पदाधिकारी व किसान मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


