Bhagalpur News: कटिहार : सितंबर के प्रथम सप्ताह तक आवास पूरा करें, नहीं तो अटक सकती है सरकारी सहायता: नगर आयुक्त

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: कटिहार नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को पूरा करने के लिए 15 दिवसीय विशेष 'आवास पूर्ण महाअभियान' की शुरुआत की। वार्ड वार बैठक में लाभार्थियों की समस्याओं की समीक्षा की जाएगी। नगर आयुक्त संतोष कुमार ने निर्माण कार्य की शुरुआत में विलंब करने वाले लाभार्थियों को समय पर निर्माण पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

Bhagalpur News: कटिहार : सितंबर के प्रथम सप्ताह तक आवास पूरा करें, नहीं तो अटक सकती है सरकारी सहायता: नगर आयुक्त

Bhagalpur News: कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट कटिहार। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अधूरे आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से कटिहार नगर निगम द्वारा सोमवार से 15 दिवसीय विशेष “आवास पूर्ण महाअभियान” की शुरुआत की गई। अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 से 45 तक लाभार्थियों के साथ वार्डवार बैठक कर आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। अभियान के प्रम दिन वार्ड संख्या 39 एवं 41 में लाभार्थियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्ड 39 के पार्षद बिपीन बिहारी चौबे तथा वार्ड 41 के पार्षद प्रतिनिधि शौराव मालाकार उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार ने लाभार्थियों से व्यक्तिगत रूप से एक-एक कर बातचीत की तथा आवास निर्माण में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रथम अथवा द्वितीय किस्त की राशि प्राप्त कर चुके, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं करने अथवा आवास को अधूरा छोड़ने वाले लाभार्थियों को शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

आवासों को पूर्ण कराने के उद्देश्य

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि आवासों को सितंबर 2026 तक पूर्ण कराने का विभागीय निर्देश प्राप्त हुआ है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे सितंबर माह के प्रथम सप्ताह तक हर हाल में अपने आवास का निर्माण पूर्ण कर लें, ताकि सरकार से मिलने वाली शेष सहायता राशि उन्हें ससमय उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों ने अभी तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया है, वे बिना विलंब निर्माण कार्य शुरू करें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवास पूर्ण करें। सितंबर के बाद आवास पूर्ण करने वाले लाभार्थियों को सरकारी सहायता राशि प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है, इसलिए सभी लाभार्थियों को इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की गई।

15 दिनों में अधूरे आवासों को पूरा कराने का लक्ष्य

आवासों को सितंबर 2026 तक पूर्ण कराने के विभागीय निर्देश के अनुपालन में नगर निगम द्वारा यह विशेष 15 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान वार्डवार बैठक आयोजित कर लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान, निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा तथा आवास पूर्ण कराने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦कटिहार नगर निगम ने कब से आवास पूर्ण महाअभियान की शुरुआत की?−
कटिहार नगर निगम ने सोमवार से 15 दिवसीय विशेष 'आवास पूर्ण महाअभियान' की शुरुआत की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: कटिहार : सितंबर के प्रथम सप्ताह तक आवास पूरा करें, नहीं तो अटक सकती है सरकारी सहायता: नगर आयुक्त